Intervlan Routing Configuration Commands || Switch Intervlan in Hindi || VLAN ||

आज के इस ब्लाग में हम जानेगे कि Intervlan Routing क्या होती हैं और कैसे इसे configure किया जाता है। 

Intervlan Routing - दो VLAN आपस में communication नही करते हैं वो seperately work करते हैं परन्तु कभी ऐसी condition हो जहाँ आपको दो VLAN को आपस में communication करवाना हो तब आपको Intervlan Routing की जरूरत पड़ेगी। Intervlan Routing का काम दो VLAN को आपस में communication करवाना होता है।

Routing हमेशा Layer 3 मतलब Network Layer पर होती है तो Routing करने के लिये मुझे Layer 3 device जैसे Router की जरूरत पड़ेगी। Intervlan Routing Configuration करने की दो methods हैं। पहले हम Router on a Stick method से Intervlan Routing configuration करना सीखेगें।

Router on a Stick Method - इस method में Router के एक ही interface पर दो Virtual or Sub-interface बना के दो VLAN के बीच आपस में communication कराया जाता है। 

जैसा कि आप Topology में देख पा रहे हैं मेरे पास एक switch हैं और मैने switch पर दो VLAN configure करके रखे हैं VLAN 2 (Sales) & VLAN 3 Account और इन्ही दो VLAN's को मुझे आपस में communication करवाना हैं। 

switch के fa0/24 Port से Router connect हैं। अब सबसे पहला काम मुझे ये करना है कि switch के जिस port से Router onnect हैं मुझे उस Port को Trunk Port बनाना पड़ेगा क्योकि Trunk Port VLAN की information को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने का काम करते हैं। इस method में switch पर एक ही command देनी है और वो trunk Port बनाने वाली होगी।

switch(config)#int fastEthernet 0/24
switch(config-if)#switchport mode trunk

अब मुझे Router पर दो sub interface or दो virtual interface बनाने हैं और उन interface के उपर ip address configure करना हैं।  Router के fa0/0 interface से switch जुड़ा हुआ हैं। 

हम दो virtual interface fa0/0.1 & fa0/0.2 बनायेगे और fa0/0.1 को हम VLAN 2 से और fa0/0.2 को हम VLAN 3 से connect करेगें। यहाँ पर मैं Virtual Interface fa0/0.1 पर 192.168.1.1 ip address & fa0/0.2 पर 192.168.2.1 ip address configure करुगाँ।

Router>ena
Router#config t
Router(config)#interface fastEthernet fa0/0
Router(config-if)#no shut

ये command Router के fa0/0 interface को up करने के लिये चलाई है।

Router(config)#interface fastEthernet fa0/0.1
Router(config-subif)#encapsulation dot1Q 2
Router(config-subif)#ip address 192.168.1.1 255.255.255.0
Router(config-subif)#no shut

Router(config)#interface fastEthernet fa0/0.2
Router(config-subif)#encapsulation dot1Q 3
Router(config-subif)#ip address 192.168.2.1 255.255.255.0
Router(config-subif)#no shut

interface fastEthernet fa0/0.2  = sub interface बनाने के लिये 
encapsulation dot1Q 3 = 3 VLAN का number हैं जिस भी virtual interface को आप जिस VLAN से connect करना चाहते हो यहाँ उस VLAN का number देना हैं।

इतनी configuration करने के बाद VLAN 2 & VLAN 3 आपस में communication कर पायेगें।

Second Method - इस method में Router के दो interfaces का use करके Intervlan Routing की जाती हैं। Router के एक interface को एक VLAN में रखेगे और दूसरे interface को दूसरे VLAN में रखेगे।

जैसा कि आप diagram में देख पा रहे हैं Router के दो interface fa0/0 & fa1/0 Switch के Port fa0/23 & fa0/24 से connect हैं। हम int fa0/0 को VLAN 2 में रखेगे तथा int fa1/0 को VLAN 3 में रखेगें।
सबसे पहले हम Switch पर कुछ configuration करते हैं। Switch के Port fa0/23 को VLAN 2 & Port fa0/24 को VLAN 3 में रखते हैं।

switch>ena
switch#config t
switch(config)#interface fastEthernet 0/23
switch(config-if)#switchport mode access
switch(config-if)#switchport access vlan 2

switch(config)#interface fastEthernet 0/24
switch(config-if)#switchport mode access
switch(config-if)#switchport access vlan 3

इसके बाद आपको Router के interfaces fa0/0 & fa1/0 पर ip address configure करना है।

router >ena
router#config t
router(config)#interface fastEthernet 0/0
router(config-if)#ip address 192.168.1.1 255.255.255.0
router(config-if)#no shut



router(config)#interface fastEthernet 1/0
router(config-if)#ip address 192.168.2.1 255.255.255.0
router(config-if)#no shut


ये बहुत ही आसान method है परन्तु इसमे Router के दो interfaces use हो रहे हैं और Router महंगे device होते हैं। ऐसे में better way यही हैं कि आप एक ही interface पर virtual interfaces बना के VLAN में communication करवाये। अगर आपके पास extra interface हैं फिर आप किसी भी method का use कर सकते है।

अगर आपको VLAN के बारे में और details में जानना है तो उस पर मैने पहले से blog बना के रखे हैं।

Thanks Have a gud day/night
Follow for more updates

(Label - intervlan configuration commands,intervlan configuration basics in hindi,router on a stick intervlan routering method)

Post a Comment

0 Comments