What is Route Poisoning in Hindi || Hold Down Timer in Hindi || RIP Routing Loop ||

आज के इस ब्लाग में हम जानेगें कि Route Poisoning and Hold Down Timer क्या होता है और RIP or Distance Vector Routing में इसका use कैसे Routing Loop से बचने के लिये किया जाता है।

इससे पहले कि हम Route Poisoning के बारे में जाने हम थोड़ा सा Routing Loop के बारे में जान लेते हैं।

Routing Loop - Routing Loop Network की उस स्थिति को बोलते हैं जब दो Router एक ही Packet को बार बार एक दूसरे भेजते हैं और वो packet कभी भी deliever नही होता हैं। इससे आपको Network में unwanted traffic flow होता है और आपके Network की Bandwidth भी ज्यादा खर्च होती हैं और हो सकता हैं कि ऐसे Packets आपके Network में ज्यादा हो जाये तो आपका Network Fail भी हो सकता़ है।

RIP Protocol सिर्फ 15 Hop तक के ही Network Routes को समझ सकती हैं। RIP protocol में 16 Hop unreachable or infinity की ओर ईशारा करता है। तो कोई भी Route जिसे हमे RIP Router से हटाना है तो उसकी Metric हमे 16 Hop करना पड़ेगा।

Route Poisoning - Route poisoning एक ऐसी process हैं जिसमे down or unpluged or broken network routes को RIP Routers की Routing Table से हटाया जाता हैं। इसे एक example से समझते हैं -


जैसा कि आप diagram देख पा रहे हैं कि दो Router, Router A & Router B हैं। अब मान लो Router A के साथ directly connected network 192.168.1.0 किसी भी वजह से down हो गया। अब Router A को इस नेटवर्क की information को खुद की Routing Table से और जो उसके पड़ोसी Routers हैं उनकी Routing Tables से भी इस Route को delete करवाना हैं।

सबसे पहले Router A जो नेटवर्क down हुआ हैं उसकी metric infinitiy or 16 Hop count कर देता हैं और Routing Table को Router B को भेजता हैं। जैसे भी Router B ये देखता है कि 192.168.1.0 के आगे 16 Hop counts लिखा है तो वो समझ जाता है कि ये Route available नही हैं और Router B इस Network 192.168.1.0 को अपनी Routing Table से हटाना शुरू कर देता हैं। इसी process को हम Route poisoning कहते हैं।


Route Poisoning का फायदा ये हैं कि यह हमे Loop से बचाती है और साथ ही साथ हमारे Network की overall efficiency बढ़ जाती है और Bandwidth ज्यादा खर्च नही होती हैं।

Hold Down Timer - जब कोई भी नेटवर्क fail होता है और उसे Poison Route मान लिया गया हो, उसके बाद एक timer start होगा जिसे Hold Down Timer कहते हैं। जब तक ये Hold Down Timer चलेगा तब तक अगर down network की information कही से आ भी जाये फिर भी Hold Down Timer खत्म होने के बाद ही उसे Routing Table में जगह दी जायेगी। ऐसा इसलिये होता है क्योकि Network के सारे RIP Routers ये जान सके कि कौन सा Network Down हुआ हैं।

आप यहाँ एक बात का ध्यान रखिये कि जब Hold Down Timer चल रहा हो और उस दौरान down network up भी हो जाये फिर भी पूरा Hold Down Timer खत्म होने के बाद ही उस information को update किया जायेगा।


Thanks..Have a gud day/night
follow for more updates

(Label - what is route poisoning in hindi,rip route poisoning in hindi,rip hold down timer in hindi,rip loop solution in hindi)

Post a Comment

0 Comments