दोस्तो आज के इस ब्लाग़ में हम जानेगे Message Encryption Authentication क्या होता हैं और इसमे users कैसे authenticate करते हैं।
Types of Authentication -
1. Message Encryption - cipher text
2. MAC (Message Authentication Code)
3. Hash Function
1. Message Encryption - दोस्तो इस प्रकार के Authentication में Cipher Text को ही एक authenticator के रूप में use किया जाता है। तो इसको हम कुछ steps में समझते हैं।
Step 1 : मान लो दो user A & B हैं और A, B को कोई message send कर रहा है तो ऐसी condition में user A अपने Message को encrypted करेगा तो उसने User B की public key से message को encrypt किया और user B को वो message Send किया, अब user B अपनी Private Key की मदद से उस message को decrypt कर लेगा।
अब दोस्तो यहाँ authentication fail हो रहा हैं क्योकि user B ये identify नही कर पा रहा है कि उसे ये message भेजा किसने क्योकि user B की Public Key Network के सभी users के पास होती हैं। परन्तु confidentiality हैं क्योकि अगर user B की public key से message encrypt हुआ है तो user B की ही private key से वो message decrypt होगा और वो private key सिर्फ और सिर्फ B के पास ही होगी।
Step 2: मान लो दो user A & B हैं और A, B को कोई message send कर रहा है तो ऐसी condition में user A अपने Message को encrypted करेगा तो उसने अपनी private key से message को encrypt किया और user B को वो message Send किया, अब user B user A की Public key की मदद से उस message को decrypt कर लेगा।
अब दोस्तो यहाँ Authentication पास हो रहा हैं क्योकि user B ये identify कर पा रहा है कि उसे ये message भेजा किसने क्योकि user A की Public Key Network के सभी users के पास होती हैं और जब user A की public key से वो message decrypt होगा तो वो समझ जायेगा ये message User A ने भेजा हैं। परन्तु confidentiality नही हैं क्योकि user A की Public Key Network के सभी users के पास होती हैं ऐसे में Network के सभी users जिनके पास user A की Public Key हैं वो उस message को decrypt कर सकते हैं।
Step 3 : अब हम dual encryption को use करते हैं, तो वही दो user A & B हैं और A, B को कोई message send कर रहा है तो ऐसी condition में user A अपने Message को encrypted करेगा तो उसने अपनी private key से message को encrypt किया, अब इसके बाद user A, user B की Public Key से दुबारा उस message को encrypt करेगा और उसे user B को send करेगा। उसके बाद user B सबसे पहले अपनी Privat Key का use करके उस message को decrypt करेगा और उसके बाद user A की public key से उसको दुबारा decrypt करेगा।
अब दोस्तो यहाँ Authentication & confidentiality दोनों ही चीजे पास हो रही हैं क्योकि user B, user A की public key से message को decrypt करता है तो वो ये authenticate कर पा रहा है कि उसे ये message उसे user A ने भेजा हैं और user B की ही private key से ही वो message decrypt होगा तो confidentiality भी हैं क्योंकि Network का दूसरा कोई भी user उसे decrypt नही कर सकता है।
अब यहाँ आप एक चीज समझ गये होगे कि जब हम dual encryption apply करते हैं तब हमे confidentiality & authentication दोनो चीजे मिलती हैं तो इस प्रकार से हम message encryption का use करके authentication perform कर सकते हैं।
Next Blog में हम MAC authentication को समझेगे।
(Label - message encryption authentication, cipher text authentication,dual encryption authentication,authentication and confidentiality in network security)
0 Comments