What is Triggered Update in Hindi || RIP Poison Reverse in Hindi || RIP Routing Loop ||

आज के इस ब्लाग में हम जानेगें कि Triggered Updates & Poison Reverse क्या होता है और RIP or Distance Vector Routing में इसका use कैसे Routing Loop से बचने के लिये किया जाता है।

इससे पहले कि हम Triggered Updates & Poison Reverse के बारे में जाने हम थोड़ा सा Routing Loop के बारे में जान लेते हैं।

Routing Loop - Routing Loop Network की उस स्थिति को बोलते हैं जब दो Router एक ही Packet को बार बार एक दूसरे भेजते हैं और वो packet कभी भी deliever नही होता हैं। इससे आपको Network में unwanted traffic flow होता है और आपके Network की Bandwidth भी ज्यादा खर्च होती हैं और हो सकता हैं कि ऐसे Packets आपके Network में ज्यादा हो जाये तो आपका Network Fail भी हो सकता़ है।

Triggered Update - RIP Routers update timer (30 seconds) के अनुसार एक दूसरे को updates Send करते हैं। Triggered Update में जब भी कोई Network Down होता है तो next periodic update timer का इंतजार नही किया जाता हैं तुरंत ही उस down network की एक update RIP Router अपने पड़ोसी Router's को send करते हैं। इसका फायदा ये हैं कि Failed Network की information Network में बहुत जल्दी सभी RIP Router's के पास पहुच जाती हैं।

Example - दो Router A & B हैं, Router A से 192.168.1.0 & 10.0.0.0 तथा Router B से 192.168.2.0 & 10.0.0.0 वाला Networks connect है। अब मान लो Router A का Network 192.168.1.0 किसी भी वजह से down हो गया तो बिना Triggered Update के बात करे तो Router A इस down network की  information तभी भेजेगा जब वो periodic update send करेगा और बात करे जब Triggered Update enable हो तब Router A तुरंत ही इस down network की information पड़ोसी Router's को send करेगा। period update timer का इंतजार नही  करेगा।


Poison Reverse - Poison Reverse ये define करता है कि जब भी उन्हे कोई failed route की information मिले तो वो उस information को network में फैला दे, भले ही इसके लिये उन्हे Split Horizon Rule तोड़ना पड़े। 

Split Horizon Rule में अगर आपने किसी Router से कोई information ली हैं तो आप वापिस से उसी information को उसी Router पर नही भेज सकते हैं, परन्तु जब बात Network down or fail की हो तो ऐसी situation में Poison Reverse Split Horizon Rule को तोड़ते हुये भी down network की information को उस Router पर भेज सकता है।


(Label - rip triggered update in hindi,rip poison reverse in hindi,what is poison reverse in hindi,what is triggered update in hindi)

Post a Comment

0 Comments