How to Configure VPN on Router in Hindi || VPN Configuration Commands || VPN Tunnel Configuration ||

दोस्तो आज के इस ब्लाग में हम Router पर VPN configuration करना सीखेगे और देखेगें कैसे Tunnel बना के दो devices के बीच में securely communication किया जाता है।

दोस्तो जैसा कि आप diagram में देख पा रहे हैं कि मेरे पास तीन Routers (R1, R2 & R3) हैं। अब मैं चाहता हूँ कि R1 और R3 Router आपस में privately communication करे और Router R2 को इस communication के बारे में कुछ भी पता ना चले। तो ये possible हो सकता है अगर हम Router R1 & Router R3 के ऊपर VPN configure कर दे।


आपको एक बात का यहाँ ध्यान रखना हैं हमे कोई भी communication disable नही करना है। R1, R2 से और R2, R3 से communication कर सकता है बस हम ये चाहते हैं कि जब Router R1 & Router R3 आपस में communication करे तब कोई भी Packet Router R2 पर नही जाये।

VPN की configuration से पहले आपको दो काम करना हैं पहला तीनो Routers के interfaces पर IP Addresses configure करना और दूसरा आपको किसी भी Routing Protocol (RIP, OSPF or EIGRP) को तीनो Routers पर configure करना है ताकि तीनो Routers आपस में communication कर पाये। हम Routers के interfaces और Routing Protocols configure करना पहले ही सीख चुके हैं। आज के ब्लाग में हम सिर्फ VPN configure करना सीखेगे।

VPN Configuration के लिये हमे दो IP Address की जरूरत पड़ेगी, एक IP Address Tunnel के एक तरफ जो कि Router R1 हैं और Tunnel के दूसरी तरफ जो कि Router R3 हैं मतलब जिन दो Routers को आप आपस में connect करना चाहते हैं उन दोनो पर एक एक Tunnel IP Address देना पड़ेगा।

VPN configuration करते समय हमे source & destination के बारे में बताना होता है। source में हमे वो interface बताना होता है जिससे Router आपस मे connect हैं और destination address में destination router के interface का IP Address बताना होता है।

मेरे case में जब मैं Router R1 पर जब VPN configuration करूगाँ तब मेरा source interface se0/1/0 होंगा और destination router R3 के interface का IP 20.0.0.2 होंगा और जब मैं Router R3 पर VPN configuration करूगाँ तब मेरा source interface se0/1/0 होंगा और destination router R1 के interface का IP 10.0.0.1 होंगा।

VPN Configuration Communds -

Router R1 Configuration 

Router>ena
Router#config t
Router(config)#interface tunnel 1
Router(config-if)#ip address 100.0.0.1 255.0.0.0
Router(config-if)#tunnel source se0/1/0
Router(config-if)#tunnel destination 20.0.0.2


Router R3 Configuration 

Router>ena
Router#config t
Router(config)#interface tunnel 1
Router(config-if)#ip address 100.0.0.2 255.0.0.0
Router(config-if)#tunnel source se0/1/0
Router(config-if)#tunnel destination 10.0.0.1


आप interface tunnel number 0-2147483647 में से कोई भी दे सकते हैं। इतनी command देने के बाद दोनो Routers पर VPN की configuration पूरी हो जायेंगी।

अब Router R1 और Router R3 आपस में privately communication कर पायेगे और कोई भी Packet or Information Router R2 को नही जायेगी। Router R1 & Router R3 के बीच में एक tunnel बन जायेगी।

आप चाहे तो Router R1 or Router R3 के किसी pc से tracert command चला के tunnel ip route को trace कर सकते हैं। आपको route में Router 2 नही दिखेगा।

pc:\>tracert 100.0.0.1 or
pc:\>tracert 100.0.0.2



(Label - vpn configuration commands,how to configure vpn on router,vpn configuration basics in hindi,vpn tunnel configuration)

Post a Comment

0 Comments